आजमगढ़ में बूंदाबांदी:31 किलोमीटर की स्पीड से हवा बह रही, आसमान में बादल, 29 सितंबर तक बारिश का अलर्ट

Sep 25, 2026 - 09:20
0
आजमगढ़ में बूंदाबांदी:31 किलोमीटर की स्पीड से हवा बह रही, आसमान में बादल, 29 सितंबर तक बारिश का अलर्ट
आजमगढ़ में शुक्रवार सुबह से फुहारें पड़ रही हैं। पिछले चार दिनों से तेज धूप और गर्मी से परेशान लोगों को मौसम बदलने से राहत मिली है। गुरुवार को 34 डिग्री तक पहुंचा अधिकतम तापमान अब 24 डिग्री पर आ गया है। न्यूनतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह से आसमान में घने बादल छाए हैं। करीब 31 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। मौसम बदलने से गर्मी और उमस का असर कम हुआ है। अगले 4-5 दिन बारिश के आसार मौसम विभाग के अनुसार अगले चार-पांच दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। इस दौरान कई जगह हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। तापमान में भी और गिरावट आ सकती है। घाघरा का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन अलर्ट बारिश के कारण घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ा है। इसके बाद प्रशासन ने नदी किनारे के संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है। डीएम रविंद्र कुमार ने नदी किनारे के क्षेत्रों का निरीक्षण कर अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। राजस्व, सिंचाई, आपदा प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग को भी अलर्ट रहने को कहा गया है। अब तक 592.1% बारिश जिले में अब तक सामान्य बारिश के मुकाबले 592.1% बारिश दर्ज की गई है। वहीं इस सीजन में 693.6 मिमी बारिश का लक्ष्य है। विभाग के आंकड़ों के मुताबिक करीब 15 मिमी बारिश और होने की संभावना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User