आजमगढ़ में दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर रूट डायवर्जन:20 अक्टूबर की देर रात तक लागू रहेगी व्यवस्था, पांच प्रमुख स्थानों पर वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध
आजमगढ़ में दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व के मद्देनजर शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन लागू किया है। यह व्यवस्था 19 अक्टूबर से 20 अक्टूबर की देर रात तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान शहर के प्रमुख चौराहों और मार्गों पर छोटे-बड़े वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की अपील की है। त्योहार के दौरान शहर में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर वाहनों के आवागमन के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत पांच प्रमुख स्थानों पर रूट डायवर्जन की व्यवस्था की गई है। इन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध
जिले।के पहाड़पुर तिराहा: यहां से कोई भी छोटा या बड़ा वाहन चौक चौराहा की ओर नहीं जा सकेगा। वाहन चालक मुकेरीगंज, हर्रा की चुंगी और कोट चौराहा होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। पुरानी कोतवाली: पुरानी कोतवाली से छोटे और बड़े वाहनों के कालीनगंज की ओर जाने पर प्रतिबंध रहेगा। काली चौरा तिराहा: यहां से कोई भी छोटा या बड़ा वाहन हर्रा की चुंगी और कोट चौराहा की ओर नहीं जा सकेगा। इसके लिए वाहन चालकों को एलवल चौकी, बड़ादेव तिराहा, पुरानी सब्जी मंडी और पाण्डेय बाजार के रास्ते अपने गंतव्य तक जाना होगा। शंकर तिराहा: शंकर तिराहा से चौक चौराहा की ओर छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। वाहन चालक लालडिग्गी, पुरानी सब्जी मंडी और पाण्डेय बाजार होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। पाण्डेय बाजार: पाण्डेय बाजार से तीन पहिया, चार पहिया और बड़े वाहन पुरानी सब्जी मंडी की ओर नहीं जा सकेंगे। यातायात नियमों का पालन करने की अपील
यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के दौरान निर्धारित रूट डायवर्जन का पालन करें और यातायात पुलिस के निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करें। अनावश्यक रूप से प्रतिबंधित मार्गों पर वाहन ले जाने से बचें तथा जाम और असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक रास्तों का प्रयोग करें। इस व्यवस्था का उद्देश्य त्योहार के दौरान शहर में यातायात को सुचारु बनाए रखना, भीड़ को नियंत्रित करना और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)