चित्रकूट में युवती ने फांसी लगाकर दी जान:मोबाइल पर बात करने को लेकर विवाद, मां-बाप ने पीटा
चित्रकूट में सोमवार शाम अंजू (18) ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों के मुताबिक, दो दिन पहले मोबाइल पर बॉयफ्रेंड से बात करने को लेकर उसके मां-बाप ने उसे डांटा और थप्पड़ मारे थे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवती का मोबाइल जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना कुलीतलैया गांव की है। घर में अकेली थी अंजू, फंदे पर लटका मिला शव परिजनों के अनुसार, सोमवार शाम करीब चार बजे अंजू घर में अकेली थी। इसी दौरान उसने साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी। घर लौटने पर परिजनों ने उसे फंदे पर लटका देखा और पुलिस को सूचना दी। मोबाइल पर बात करने को लेकर हुई थी कहासुनी परिजनों ने बताया कि दो दिन पहले मोबाइल पर बात करने को लेकर अंजू को डांटा गया था और थप्पड़ भी मारे गए थे। इससे पहले वह बिना बताए घर से चली गई थी। बाद में पुलिस ने उसे खोजकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया था। परिजनों ने मोबाइल को लेकर डांटने की बात स्वीकार की है। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा की कार्रवाई की। अंजू का मोबाइल भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)