आजमगढ़ में प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की मौत:मामले की छानबीन में जुटी पुलिस, प्रेमिका को लिया हिरासत में

Oct 16, 2026 - 17:03
0
आजमगढ़ में प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की मौत:मामले की छानबीन में जुटी पुलिस, प्रेमिका को लिया हिरासत में
आजमगढ़ जिले के मेंहनगर थाना क्षेत्र में प्रेमिका से मिलने आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस हत्या और आत्महत्या समेत विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। इस मामले में पुलिस ने प्रेमिका तनु को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव निवासी दीपक (26) का मेहनगर थाना क्षेत्र के सिधारी गांव निवासी अशोक राम की पुत्री तनु (26) से प्रेम संबंध बताया जा रहा है। शुक्रवार सुबह युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस घटना से संबंधित सभी बिंदुओं पर छानबीन कर रही है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी सूचना मिलते ही मेहनगर थाने की पुलिस टीम के मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मामले की जांच के लिए प्रेमिका तनु को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस नेकेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही घटना के कारणों का पता चल सकेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User