जौनपुर में मतदान कार्मिकों को मिला प्रशिक्षण:एमएलसी चुनाव के लिए डीएम ने दिए निर्देश, दो पालियों में हुई ट्रेनिंग

Oct 16, 2026 - 17:03
0
जौनपुर में मतदान कार्मिकों को मिला प्रशिक्षण:एमएलसी चुनाव के लिए डीएम ने दिए निर्देश, दो पालियों में हुई ट्रेनिंग
जौनपुर में एमएलसी चुनाव-2026 के लिए मतदान कार्मिकों को दूसरा प्रशिक्षण दिया गया। यह शुक्रवार को 2 बजे तक कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में DM सैमुअल पाल एन. की मौजूदगी में दो पालियों में हुआ। प्रशिक्षण में पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारियों को उनके काम और मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी गई। उन्हें चुनाव से जुड़े नियम, अधिकार, कर्तव्य और मतदान सामग्री के सही इस्तेमाल के बारे में बताया गया। उन्हें प्रक्रिया का सावधानी से पालन करने को कहा गया। इस दौरान मतपेटिका में अमिट स्याही लगाने, उसे खोलने-बंद करने और पेपर सील लगाने का व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया। ताकि वे चुनाव के दिन सभी प्रक्रियाओं को सही ढंग से पूरा कर सकें। डीएम सैमुअल पाल एन. ने सभी कार्मिकों को अध्ययन सामग्री ध्यान से पढ़ने और शंका होने पर संबंधित अधिकारी से पूछकर दूर करने को कहा। उन्होंने सभी को अपने काम के प्रति सजग रहने और नियमों का पालन करने पर जोर दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User