आजमगढ़ में रविवार को भी बारिश का अलर्ट:शनिवार को हुई थी जिले में जोरदार बारिश, दो दर्जन से अधिक गिर गए थे पेड़
आजमगढ़ में मौसम विभाग ने रविवार को भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि अभी आसमान में काले घने बादल छाए हुए हैं। शुक्रवार शाम से ही हल्की बारिश होती रही जो पूरी रात चलती रही। विगत चार दिनों से जिस तरह से मौसम का मिजाज बदला हुआ है और तापमान में काफी गिरावट आ गई है। ऐसे में एक तरफ जहां लोगों को गर्मी से राहत मिलती नजर आ रही है। भारी बारिश को देखते हुए कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों को शनिवार को जिला प्रशासन ने बंद करवा दिया है। इसके साथ ही सभी आम नागरिकों से सतर्कता बरतने की अपील की है। रविवार को जिले का तापमान 29 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम 23 डिग्री सेंटीग्रेड पहुंच गया है। इसके साथ ही 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही है। जबकि शनिवार को जिले का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। इसके साथ 39 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही थी। अचानक हुए मौसम परिवर्तन से आम जनता को गर्मी और उमस से निजात मिलती दिख रही है। मौसम विभाग का दावा है कि आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट होगी और आम जनता को गर्मी और उमस से राहत मिलती नजर आएगी। आसमान में भी सुबह से ही घने बादल छाए हुए हैं। जिले में अब तक 677.4 प्रतिशत बारिश हो चुकी है जबकि जिले में 837.1 एमएम बारिश होनी है। आजमगढ़ जिले में 24 घंटे में 11.7 एमएम बारिश हुई है। आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो 1 जून से अब तक 19 प्रतिशत औसत से कम बारिश हुई है। वहीं शनिवार को जिले में बारिश और चल रही तेज हवाओं के कारण दो दर्जन से अधिक पेड़ अलग-अलग थाना क्षेत्र में गिर गए थे। हालांकि जिला प्रशासन ने जल्द ही इन पेड़ों को सड़क से हटवा कर यातायात सुचारू रूप से शुरू कर दिया था।
बारिश से घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ा है। इसके बाद प्रशासन ने नदी किनारे के संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है। डीएम रविंद्र कुमार ने नदी किनारे के क्षेत्रों का निरीक्षण कर अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार-पांच दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। प्रशासन ने राजस्व, सिंचाई, आपदा प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)