रहिनियापुर में खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण शुरू:30 ग्रामीणों ने लिया भाग, सरकारी योजनाओं के बारे में बताया
रहिनियापुर में मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना के अंतर्गत शनिवार को दो दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। 26 से 27 सितंबर 2026 तक चलने वाले इस प्रशिक्षण शिविर के संयोजक वैभव शर्मा रहे। कार्यक्रम में ग्राम के चयनित 30 सदस्यों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस अवसर पर युवा उद्यमी प्रखर त्रिपाठी एवं डीआरपी शिवम त्रिपाठी ने प्रतिभागियों को खाद्य प्रसंस्करण की बारीकियों, स्वरोजगार स्थापित करने की प्रक्रिया और उद्यमिता से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी व मार्गदर्शन प्रदान किया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में दक्ष बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित करना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)