सीतापुर में बाइक सवार तीन लोगों पर गिरा पेड़:महिला और मासूम बच्ची समेत तीन घायल, ग्रामीणों ने टहनियां हटाकर बाहर निकाला

Sep 27, 2026 - 09:54
0
सीतापुर में बाइक सवार तीन लोगों पर गिरा पेड़:महिला और मासूम बच्ची समेत तीन घायल, ग्रामीणों ने टहनियां हटाकर बाहर निकाला
सीतापुर के मानपुर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह करीब 7 बजे तेज हवाओं के बीच सड़क किनारे खड़ा पेड़ अचानक बाइक सवार तीन लोगों पर गिर गया। हादसे में महिला और मासूम बच्ची समेत तीन लोग घायल हो गए। पेड़ के नीचे दबे घायलों को आसपास मौजूद लोगों ने टहनियां और मलबा हटाकर बाहर निकाला। इसके बाद तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। चांदपुर निवासी नीरज रविवार सुबह बाइक से अपनी रिश्तेदार सुनीता और उसकी बेटी नैंसी को लेकर घर लौट रहा था। बताया जा रहा है कि तीनों रिश्तेदारी से वापस अपने घर जा रहे थे। जैसे ही बाइक ग्राम बखरिया के पास पहुंची, तेज हवाओं के बीच सड़क किनारे खड़ा पेड़ अचानक बाइक के ऊपर जा गिरा। पेड़ के नीचे दबे तीनों, ग्रामीणों ने बचाया अचानक पेड़ गिरने से बाइक सवारों को संभलने का मौका नहीं मिला। नीरज, सुनीता और नैंसी पेड़ के नीचे दबकर घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव शुरू किया। ग्रामीणों ने पेड़ की टहनियां और मलबा हटाकर तीनों को बाहर निकाला। जिला अस्पताल में चल रहा इलाज घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। तीनों घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया। महिला और बच्ची के घायल होने की जानकारी से परिजनों में चिंता का माहौल है। पेड़ गिरने से सड़क पर भी आवागमन प्रभावित स्थानीय लोगों के मुताबिक, सुबह क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ बारिश का मौसम बना हुआ था। इसी दौरान पेड़ गिरने से हादसा हुआ। पेड़ सड़क पर गिरने के कारण कुछ देर आवागमन भी प्रभावित रहा। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से पेड़ हटाकर रास्ता साफ कराया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User