'कोरोना में हीरो थे अब जीरो हुए':लखनऊ में एंबुलेंस ड्राइवरों ने डिप्टी सीएम का आवास घेरा, नौकरी कि मांग पर अड़े

Oct 03, 2026 - 12:58
0
'कोरोना में हीरो थे अब जीरो हुए':लखनऊ में एंबुलेंस ड्राइवरों ने डिप्टी सीएम का आवास घेरा, नौकरी कि मांग पर अड़े
लखनऊ में शनिवार को डिप्टी सीएम के आवास के बाहर एम्बुलेंस ड्राइवरों ने प्रदर्शन किया । नौकरी की मांग को लेकर ब्रजेश पाठक का आवास घेरा । प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए ड्राइवरों ने जमकर नारेबाजी किया। । कोरोना के समय दिए गए मेडल और सर्टिफिकेट भी उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को वापस देने की बात कही। एम्बुलेंस ड्राइवरों का कहना कि डिप्टी सीएम नौकरी देने का वादा तो करते हैं लेकिन अब उनके ही दरवाजे पर पहुंचे तो पुलिस खदेड़ रही है। उपमुख्यमंत्री से 5 साल में 50 बार से अधिक मुलाकात की गई। हर बार आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। शुक्रवार को गांधी प्रतिमा प्रदर्शन के दौरान प्रशासन ने बृजेश पाठक जी से मुलाकात करवाने का वादा किया था आज जब हम मिलने आए तो हमसे अभद्रता की जा रही है हिरासत में लिया जा रहा है। 'दरवाजे पर पहुंचने पर पुलिस भगा रही' प्रदर्शन कर रहे सलील अवस्थी का कहना है कि 2021 से हम लोग नौकरी के लिए दर-दर की ठोकर खा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के 75 जनपदों से 9000 कर्मचारी रोजगार के लिए सैकड़ों किलोमीटर का सफर तय करके लखनऊ पहुंचते हैं। डिप्टी सीएम वादा करते हैं कि नौकरी मिलेगी। अब जब उनके दरवाजे पर पहुंचे तो पुलिस भगा रही। बिना कारण बताए नौकरी से निकाला शरद ने बताया कि 9000 कर्मचारियों के सामने 5 साल से रोजी रोटी का संकट है। साल 2012 में नियुक्ति हुई। 2012 से लेकर 2021 तक 108 और 102 एम्बुलेंस में सेवा दिया। 2021 में 9000 कर्मचारियों को बिना कारण बताए (GVKERI निजी कंपनी है, जिसके माध्यम से भर्ती हुई थी) निकाल दिया। 5 साल से भटक रहे हैं हमें हर हाल में नौकरी चाहिए हम कोरोना योद्धा हैं। जब कोई किसी को नहीं पूछता था तब हम लोगों की जान बचा रहे थे। कोरोना काल में हीरो थे अब जीरो हो गए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User