आजमगढ़ में शादी को लेकर टावर पर चढ़ी युवती:परिजनों और पुलिस के 1 घंटे समझाने के बाद टावर से उतरी युवती को लाया गया थाने

Oct 04, 2026 - 16:08
0
आजमगढ़ में शादी को लेकर टावर पर चढ़ी युवती:परिजनों और पुलिस के 1 घंटे समझाने के बाद टावर से उतरी युवती को लाया गया थाने
आजमगढ़ जिले के जीयनपुर थाना क्षेत्र में शादी की बात को लेकर एक युवती मोबाइल के ऊंचे टावर पर चढ़ गई। मामले की जानकारी जब परिजनों को हुई तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और परिजनों ने किसी तरह से समझा बुझाकर नीचे उतारा। इसके साथी पुलिस युवती को लेकर थाने आई है। शादी की जिद कर रही थी युवती आजमगढ़ जिले के जीयनपुर थाना क्षेत्र के राजू पट्टी गांव की रहने वाली युवती का विवाह पिता ने कहीं तय किया था। हालांकि जहां पर भी बातें किया गया था उन लोगों ने विवाह करने से इनकार कर दिया जिसकी जानकारी मिलने के बाद युवती वही विवाह करने की जिद करने लगी। इस बारे में प्रजनन ने काफी समझाया बुझाया पर लड़की नहीं मानी और नाराज होकर जाकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई और जिद करने लगी। मामले की जानकारी मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस और परिजनों की मदद से किसी तरह से समझा बुझाकर थाने लाया गया है। जहां पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है। जिले में मोबाइल मोबाइल टावर पर चढ़ने का या कोई पहला मामला नहीं है इससे पूर्व भी जीवनपुर थाना क्षेत्र में दो और दीदारगंज थाना क्षेत्र में दो घटना इस तरह की हो चुकी हैं। जिसमें पुलिस प्रशासन को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User