आजमगढ़ में सिवान में लटकता मिला अज्ञात शव:डेड बॉडी की शिनाख्त में जुटी पुलिस, महीनो पुरानी बताई जा रही है बॉडी
आजमगढ़ जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र के चंदाभारी गांव के सिवान में शुक्रवार को नदी किनारे जंगल में ईंट-भट्ठे के पास एक पेड़ से लटकता हुआ अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव काफी पुराना होने के कारण सड़ चुका था, जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से डेड बॉडी को नीचे उतरवाया और पहचान के प्रयास किया जा रहे हैं। हालांकि अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। ईंट भट्ठे के पास पेड़ लटकी थी डेड बॉडी
आजमगढ़ जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र के चंदाभारी गांव के सिवान में नदी किनारे जंगल की ओर स्थित ईंट-भट्ठे के पास लोगों ने पेड़ से लटकता हुआ एक व्यक्ति का शव देखा। इसके बाद ग्राम प्रधान ने घटना की सूचना निजामाबाद थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू की।
पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर कब्जे में लिया। मृतक ने हाफ पैंट और टी-शर्ट पहन रखी थी। शव काफी सड़ जाने के कारण उसकी तत्काल पहचान नहीं हो सकी। इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि ग्राम प्रधान की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक व्यक्ति हाफ शर्ट और पैंट पहना हुआ है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)