सिलाई व्यवसाय से महिलाओं को मिला रोजगार:50 हजार से शुरू किया सिलाई व्यवसाय, 350 महिलाओं को दिया प्रशिक्षण

Oct 09, 2026 - 13:04
0
सिलाई व्यवसाय से महिलाओं को मिला रोजगार:50 हजार से शुरू किया सिलाई व्यवसाय, 350 महिलाओं को दिया प्रशिक्षण
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की राह बना रही हैं। इसकी मिसाल देसही देवरिया ब्लॉक के शामपुर टीला टाली गांव की वंदना मिश्रा हैं। अम्बे महिला आजीविका स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष वंदना ने समूह से मिले 50 हजार रुपये के ऋण से सिलाई का व्यवसाय शुरू किया। इस धनराशि से उन्होंने सिलाई मशीन, कच्चा माल और जरूरी सामान खरीदा। वंदना ‘संगीता पूर्वांचल सिलाई घर’ के माध्यम से कपड़े से बने विभिन्न उपयोगी उत्पाद तैयार करती हैं। उन्होंने अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के साथ दूसरी महिलाओं को भी सिलाई का प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए हैं। अब तक करीब 350 महिलाओं को सिलाई और व्यवसाय संबंधी प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इनमें 67 महिलाओं ने अपना रोजगार शुरू किया है। वहीं, वंदना के व्यवसाय से 21 महिलाओं की आजीविका प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जुड़ी है। वंदना का प्रयास ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की मिसाल बन रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User