अमेठी में UPI शुल्क के विरोध में उतरे व्यापारी:2 हजार से ज्यादा के लेन-देन पर 0.04% शुल्क वापस लेने की मांग
अमेठी में 2000 रुपये से ज्यादा के UPI लेन-देन पर 0.04% ट्रांजैक्शन शुल्क का विरोध शुरू हो गया है। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष महेश सोनी के नेतृत्व में व्यापारियों ने गौरीगंज कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी के जरिए उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई है कि 2000 रुपये से अधिक के UPI लेन-देन पर प्रस्तावित 0.04% शुल्क वापस लिया जाए या इससे छूट दी जाए। व्यापारियों का कहना है कि वे पहले से ही जीएसटी, आयकर और अन्य शुल्कों के बोझ तले दबे हैं। यह अतिरिक्त UPI शुल्क छोटे और मध्यम व्यापारियों पर आर्थिक दबाव बढ़ाएगा। महेश सोनी ने कहा कि सरकार डिजिटल इंडिया को बढ़ावा दे रही है, पर इस शुल्क से डिजिटल भुगतान पर असर पड़ेगा। ग्राहक फिर नकद भुगतान की ओर लौटेंगे। शुल्क वापस न होने पर व्यापारी आंदोलन करेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)