आजमगढ़ में युवक की हत्या के मामले में दो गिरफ्तार:प्रेमिका के घर बरामद हुई थी डेड बॉडी, तलाश में जुटी थी पुलिस
आजमगढ़ जिले के मेंहनगर थाना क्षेत्र में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने वांछित एक युवती और 22 वर्षीय सुमित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को रविवार को पवनी कला क्षेत्र से गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से मोबाइल फोन और एक दुपट्टा बरामद किया गया है। मामले में पुलिस की ओर से अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। जहानागंज थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव निवासी चंद्रभान राम ने 16 अक्टूबर को मेंहनगर थाने में तहरीर देकर बताया था कि उनका 25 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार 15 अक्टूबर की शाम करीब चार बजे कोचिंग पढ़ाने जाने की बात कहकर घर से निकला था। उसी दिन रात करीब आठ बजे दीपक ने फोन कर बताया कि वह घर नहीं आएगा और अगले दिन सुबह लौटेगा।
इसके बाद परिजनों को सूचना मिली कि दीपक का शव एक युवती के घर में पड़ा हुआ है। मृतक के पिता ने युवती और मेंहनगर थाना क्षेत्र के करनेहुआ निवासी सुमित पुत्र जयप्रकाश पर हत्या करने का आरोप लगाया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा संख्या 349/2026 दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की। पुलिस ने पवनी कला क्षेत्र से किया गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष मेंहनगर पुलिस टीम ने रविवार, 18 अक्टूबर को कार्रवाई की। पुलिस ने पवनी कला क्षेत्र से युवती और सुमित को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से मोबाइल फोन और एक दुपट्टा बरामद किया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 108/61(2) के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों के विरुद्ध आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)