आजमगढ़ पुलिस लाइन में ग्राम प्रहरियों का सम्मान:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की 40% मानदेय की वृद्धि, SSP ने किया सम्मानित
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली में मंगलवार को उत्तर प्रदेश के 68000 ग्राम प्रहरियों चौकीदारों के मानदेय बढ़ाने का ऐलान कर दिया। अब तक ग्राम प्रहरियों को 2500 मिलते थे जिसे बढ़ाकर अब 3500 कर दिया गया। इसके साथ ही ग्राम प्रहरियों और उनके परिवारों को 500000 तक की कैशलेस इलाज की सुविधा भी देने की घोषणा कर दी गई है। इसी क्रम में आजमगढ़ पुलिस लाइन में लगभग 800 ग्राम प्रहरियों की उपस्थिति में जिले के एसएसपी डॉक्टर अनिल कुमार एसपी ट्रैफिक पंकज कुमार श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने ग्राम प्रहरियों को सम्मानित किया। SSP बोले बेहतर होगी कानून व्यवस्था
दैनिक भास्कर से बातचीत करते हुए आजमगढ़ के एसएसपी डॉक्टर अनिल कुमार का कहना है की ग्राम प्रहरियों के लिए शासन द्वारा उनके मानदेय में 40% की बढ़ोतरी की घोषणा की गई है। इसके साथ ही जो ग्राम प्रहरी है। उनके और उनके परिवार के स्वास्थ्य के लिए कैशलेस इलाज की सुविधा की घोषणा की गई है। दोनों के संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजित किया गया था और जनपद स्तर पर इस कार्यक्रम का आज आजमगढ़ में आयोजन हुआ है। जिसमें पूरे आजमगढ़ से लगभग चौकीदार है। वह यहां पर पुलिस लाइन में उपस्थित हुए हैं। उन्होंने इस कार्यक्रम को लाइव देखा है और जो ग्राम चौकीदार है। उनसे संवाद स्थापित किया गया है। ताकि ग्राम चौकीदार और इसके मध्य बेहतर सामंजस्य स्थापित किया गया है। ताकि ग्राम चौकीदार और पुलिस के सहयोग से बेहतर कानून व्यवस्था हो सके। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्राम प्रहरियों को अंग वस्त्रम देकर सम्मानित भी किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)