पीलीभीत में तालाब में डूबने से ग्रामीण की मौत:16 घंटे बाद मिला शव, किनारे मिले थे कपड़े-चप्पल
पीलीभीत के दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के किशनपुर गांव में 50 साल के जानकी प्रसाद राठौर की तालाब में डूबने से मौत हो गई। उनका शव मंगलवार सुबह 16 घंटे चले तलाशी अभियान के बाद तालाब से बरामद किया गया।सोमवार शाम को जानकी प्रसाद के कपड़े और चप्पल तालाब किनारे लावारिस हालत में मिले थे। इसे देखकर ग्रामीणों में हलचल मच गई और उन्होंने तुरंत उनके परिवार को सूचना दी।
परिवार और ग्रामीणों ने रात में तलाश शुरू की, लेकिन गहराई और अंधेरे के कारण कुछ पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने फायर ब्रिगेड और बचाव दल को बुलाया। रात भर चले अभियान के बाद मंगलवार सुबह करीब 11 बजे जानकी प्रसाद का शव पानी से बाहर निकाला गया। शव मिलते ही परिवार में दुख का माहौल छा गया। थानाध्यक्ष गौतम सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मौत के कारणों की जांच चल रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)