आजमगढ़ पुलिस ने 265 मोबाइल फोन किए बरामद:61 लाख रुपये बताई गई कीमत, फरवरी 2024 से अब तक 6035 मोबाइल फोन रिकवर
आजमगढ़ पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत 265 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 61 लाख रुपये बताई गई है। शनिवार को रिजर्व पुलिस लाइन आजमगढ़ में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन ने बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में जनपद में गुमशुदा और खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए फरवरी 2024 से अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत मोबाइल फोन खोने वाले लोग सीईआईआर (CEIR) पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराते हैं। शिकायतों के आधार पर पुलिस की ओर से मोबाइल फोन की तलाश कर उन्हें बरामद करने की कार्रवाई की जाती है। इस इस अभियान के तहत लगातार जिले में मोबाइल रिकवरी की जा रही है। सबसे अधिक कोतवाली पुलिस ने किया बरामद
एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि मोबाइल रिकवरी अभियान के तहत जिले के सभी थाना क्षेत्र में पुलिस को एक्टिव किया गया है। इसके तहत शहर कोतवाली पुलिस ने 24 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जबकि बरदह थाने की पुलिस ने 22 मोबाइल फोन बरामद किए हैं वही मुबारकपुर थाने की पुलिस और रौनापार थाने की पुलिस ने 17-17 मोबाइल बरामद किए हैं। इसके साथ ही सिधारी और अहरौला थाने की पुलिस ने 16-16 मोबाइल फोन जबकि कप्तानगंज थाने की पुलिस और निजामाबाद थाने की पुलिस ने 12-12 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। एसपी ग्रामीण चिराग जैन का कहना है कि अभियान लगातार चलता रहेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)