आजमगढ़ सांसद धर्मेंद्र यादव PDA जन पंचायत में होंगे शामिल:बदायूं में 13 अक्टूबर को पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह दद्दा के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे

Oct 12, 2026 - 09:46
0
आजमगढ़ सांसद धर्मेंद्र यादव PDA जन पंचायत में होंगे शामिल:बदायूं में 13 अक्टूबर को पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह दद्दा के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और आजमगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव 13 अक्टूबर को बदायूं और मुरादाबाद के दौरे पर रहेंगे। वह बदायूं में PDA जन पंचायत में शामिल होंगे। लोकसभा में सपा के मुख्य सचेतक और लोक लेखा समिति के सदस्य धर्मेंद्र यादव पार्टी के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम के मुताबिक, धर्मेंद्र यादव सुबह 11 बजे बदायूं-दातागंज मार्ग पर गुलड़िया के नया भट्टा परिसर में PDA जन पंचायत में मुख्य अतिथि होंगे। इस कार्यक्रम को पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह दद्दा करा रहे हैं। इसके बाद शाम 4 बजे वह मुरादाबाद जिले के बिलारी क्षेत्र के मंगूपुरा झकड़ा पहुंचेंगे। यहां विधायक मो. फहीम इरफान की ओर से नवदुर्गा मेला और विशाल दंगल में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे। धर्मेंद्र यादव के इस एक दिवसीय दौरे की जानकारी उनके मीडिया प्रभारी प्रभात अग्रवाल ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User