नगपुर में 41 वर्ष पुरानी रामलीला:समिति ने किया मुकुट पूजन,11 से 21 अक्टूबर तक होगा आयोजन
मऊ में नगपुर गांव की 41 वर्ष पुरानी रामलीला 11 से 21 अक्टूबर तक आयोजित होगी। आदर्श श्रीरामलीला समिति के तत्वावधान में मुकुट पूजन से आयोजन शुरू हुआ। सोमवार को श्रीराम जन्म, विजयादशमी पर रावण दहन और अगले दिन श्रीराम की राजगद्दी का मंचन होगा। वर्ष 1986 में अरविंद कुमार त्रिपाठी, सुरेंद्र यादव, प्रभुनाथ राम और सत्येंद्र लाल श्रीवास्तव सहित ग्रामीणों ने इसकी शुरुआत की थी। बीच में मंचन बाधित हुआ, लेकिन अधिवक्ता पंकज कुमार त्रिपाठी सहित सहयोगियों के प्रयास से परंपरा फिर जीवंत हुई। सेवानिवृत्त लेखपाल प्रभुनाथ राम आज भी सक्रिय हैं। राम के रूप में नागेंद्र नाथ उर्फ पप्पा श्रीवास्तव और अंगद-बालि के रूप में वीरेंद्र मद्धेशिया ने दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई। जामवंत बने किशुन चौहान को आज भी इसी नाम से पुकारते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)