सहारनपुर में रामलीला महोत्सव आयोजित:कुंभकरण मेघनाथ वध का जीवंत मंचन, कलाकारों के अभिनय ने मोहा मन
सहारनपुर के कपिल विहार में श्री रामलीला कमेटी की ओर से मंच पूजन और भगवान श्रीराम की आरती के साथ रामलीला महोत्सव का आयोजन किया गया। लीला में कुंभकरण वध और मेघनाथ वध का मंचन किया गया। कुंभकरण के विशाल रूप और युद्ध कौशल ने दर्शकों को रोमांचित किया। भगवान श्रीराम के हाथों कुंभकरण वध होते ही पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। मेघनाथ वध की लीला में भी कलाकारों ने अभिनय से दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर कमेटी के प्रधान विनोद कुमार, डायरेक्टर सनी सैनी, अभिषेक शर्मा, कुलदीप पाठक, रोहन सक्सेना, अक्षय, अनमोल, रवि सैनी, सोनू, आकाश, हरि ओम, पंडित, विवेक, राहुल, विक्की धीमान, वाशु धीमान, अंशुल, मोहित और जय मल्होत्रा सहित कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)