हाथरस भगदड़ मामले में दरोगा ने दी गवाही:SI ने बताया- 38 शव अलीगढ़ अस्पताल पहुंचे थे, मैंने पंचायतनामा भरा
हाथरस के सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र में फुलरई मुगलगढी़ में 2 जुलाई 2024 को हुए सत्संग के बाद भगदड़ मामले में आज गुरुवार को दोपहर 3 बजे के लगभग एक दरोगा की कोर्ट में गवाही हुई। इस हादसे में 121 लोगों की मौत हुई और 150 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। उपनिरीक्षक राज कुमार, जो अभी अलीगढ़ के गांधीपार्क थाने में तैनात हैं, ने बयान दिया। आरोपी पक्ष के अधिवक्ता मुन्ना सिंह पुंडीर ने बताया कि दरोगा ने बताया कि 2 जुलाई 2024 को वह अलीगढ़ के बन्ना देवी थाने में उपनिरीक्षक थे। उसी दिन हाथरस के सिकंदराराऊ में साकार विश्व हरि उर्फ भोले बाबा का सत्संग था। भगदड़ में कई श्रद्धालुओं की जान गई। करीब 38 शव पोस्टमार्टम के लिए अलीगढ़ के जिला अस्पताल पहुंचे। राज कुमार को पंचायतनामा की कार्रवाई के लिए जिला अस्पताल मलखान सिंह, अलीगढ़ भेजा गया। भगदड़ में लगी चोटों से हुई थी मौत.... वह महिला कांस्टेबल कमलेश कुमारी के साथ अस्पताल पहुंचे। उन्होंने एत्मादपुर, आगरा की मृतका संगीता देवी के शव की पहचान परिजनों से कराई। कमलेश कुमारी से शव का निरीक्षण कराकर पंचों की राय ली और पंचायतनामा पूरा किया। मृतका की मौत भगदड़ में लगी चोटों से हुई थी। 11 आरोपियों के खिलाफ चल रहा ट्रायल... हाथरस भगदड़ मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर समेत 11 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था। सभी आरोपी जमानत पर बाहर हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)