आलू किसानों को मिलेगा 100 रुपये प्रति कुंतल अनुदान:निजी शीतगृहों में आलू भंडारण पर मिलेगी सहायता, उद्यान अधिकारी ने पंजीकरण की अपील की
अमेठी के आलू किसानों को निजी शीतगृहों में आलू भंडारण पर 100 रुपये प्रति कुंतल का अनुदान मिलेगा। उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों को आर्थिक सहायता देने और आलू के सुरक्षित भंडारण को बढ़ावा देने के लिए यह योजना शुरू की है। जिला उद्यान अधिकारी रणविजय सिंह ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण के लिए आधार कार्ड या कृषक आईडी के माध्यम से ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। आवेदन के दौरान किसानों को बैंक पासबुक, नई खतौनी, शीतगृह की आलू जमा रसीद, भुगतान रसीद और आलू निकासी रसीद समेत जरूरी दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड करने होंगे। योजना के तहत एक किसान को अधिकतम दो हेक्टेयर आलू रोपित क्षेत्रफल और 200 कुंतल आलू तक ही अनुदान दिया जाएगा। अनुदान की राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी। योजना को लेकर कोल्ड स्टोरेज, बघवरिया अमेठी में जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। जिला उद्यान अधिकारी ने किसानों से समय पर ऑनलाइन पंजीकरण कराकर योजना का लाभ उठाने की अपील की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)