आंधी-बारिश से 300 से ज्यादा बिजली पोल टूटे:सैकड़ों गांव अंधेरे में, 10 उपकेंद्रों की आपूर्ति बहाल; 110 पोल बदले गए
देवरिया जिले में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश से बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई। 300 से ज्यादा बिजली के खंभे टूटे, कई जगह पेड़ हाईटेंशन लाइनों पर गिरे। इससे शहर और ग्रामीण इलाकों के सैकड़ों गांवों में 24 से 48 घंटे तक बिजली बंद रही। अधीक्षण अभियंता अमित कुमार सिंह ने बताया, शनिवार रात प्रभावित 30 बिजली उपकेंद्रों में से 10 की आपूर्ति रविवार शाम तक बहाल कर दी गई। इस दौरान 110 बिजली के खंभे बदले गए। शेष उपकेंद्रों की आपूर्ति भी जल्द बहाल करने का लक्ष्य है। शहर के नाथनगर, भटवलिया, रामलीला मैदान और पुरवा इलाकों में रातभर बिजली गुल रही। इन्वर्टर बंद होने से मोबाइल चार्ज करना मुश्किल हो गया। तरकुलवा, रुद्रपुर, सलेमपुर और भाटपाररानी समेत कई ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली सप्लाई पर असर पड़ा। कर्मचारी बारिश के बीच फाल्ट ठीक करने में जुटे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)