जगद्गुरु प्रमोद कृष्णम् को बम-रॉकेट लांचर से उड़ाने की धमकी:श्रीकल्कि धाम के गेट पर पुलिस पिकेट तैनात, खालिस्तान संगठन ने दी थी धमकी
संभल के जिला मुख्यालय बहजोई से 48 किलोमीटर दूर स्थित श्रीकल्कि धाम के पीठाधीश्वर जगतगुरु आचार्य प्रमोद कृष्णम् को बम और रॉकेट लांचर से उड़ने की धमकी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और यूपी सरकार से शिकायत के बाद श्रीकल्कि धाम और जगद्गुरु की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। धाम के गेट पर गार्द और प्रवेश करने के बाद 20 कदम की दूरी पर पिकेट बनाई गई है। रविवार की सुबह 11 बजे और शाम 4 बजे तहसील संभल के थाना ऐंचौड़ा प्रभारी मौहम्मद शाह फैसल ने श्रीकल्कि धाम में बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। बीते शनिवार की दोपहर 01 बजे धाम में जगद्गुरुआचार्य प्रमोद कृष्ण ने प्रेसवार्ता पर्सनल नंबर पर ऑडियो मैसेज से मिली धमकी की जानकारी दी। बब्बर खालसा खालिस्तान संगठन के सरगना कुलबीर सिंह सिद्धू ने आचार्य क़ो बानसूर आने और अन्य सभी को रॉकेट लांचर छुड़ाने की धमकी दी जानकारी दी गई। पहले सिर्फ गार्द रहती थी कल्कि धाम परिसर में अभी तक धाम के मुख्य गेट पर पुलिस की गार्द रहती थी, लेकिन उसके साथ पुलिस की पिकेट भी तैनात रहेगी। यानी पुलिस के दो सुरक्षा घेरों से गुजरकर व्यक्ति कल्कि धाम के अंदर प्रवेश करेगा। वहीं अंदर कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम् के साथ उनके सुरक्षाकर्मी होंगे। आचार्य प्रमोद कृष्णम की सुरक्षा में जहां पंजाब पुलिस के कमांडो रहते हैं, वहीं उत्तर प्रदेश पुलिस का मुख्य आरक्षी भी उनकी सुरक्षा में है। मेटल डिटेक्टर में चेकिंग पिछले 10 वर्षों से हो रही है। इस चेकिंग के बाद पुलिस की टिकट की चेकिंग का भी लोगों को सामना करना होगा। आपको बता दें कि मुख्य गेट पर लगी गार्द में एक हेड के साथ चार पुलिसकर्मी तैनात है जबकि पुलिस पिकेट में दो शिफ्ट में चार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। आपको बता दें कि राम मंदिर उद्घाटन के बाद 19 फरवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल्कि धाम में शिला पूजन कर शिलान्यास किया था। राम मंदिर उद्घाटन में शामिल होने के बाद कांग्रेस में आचार्य को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया था।
---------- ये खबर भी पढ़ें कल्कि धाम बनवा रहे आचार्य प्रमोद को अमेरिका से धमकी:बोला- पाखंड फैलाना बंद करो, वरना बम से उड़ा देंगे; संभल SP से सिक्योरिटी मांगी कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को जान से मारने की धमकी मिली है। शनिवार को आचार्य प्रमोद ने संभल में कहा, 24 सितंबर की रात उनके पर्सनल मोबाइल नंबर पर अमेरिका के एक नंबर से कॉल आई। फिर ऑडियो मैसेज आया। पूरी खबर पढ़ें
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)