आंधी से सिविल लाइन चौकी पर गिरा पेड़:कई बाइकें टूटीं, दिन में छाया अंधेरा; बारिश से धान-गन्ने की फसल गिरी
बिजनौर में रविवार दोपहर करीब 3 बजे अचानक मौसम बदल गया। आसमान में घने काले बादल छा गए और दिन में अंधेरा हो गया। इसके बाद तेज धूल भरी आंधी चलने लगी। आंधी से कई जगह पेड़ उखड़ गए और पेड़ों की शाखाएं टूटकर सड़कों पर गिर गईं। पुलिस चौकी पर गिरा पेड़, बाइकें क्षतिग्रस्त आंधी के दौरान सिविल लाइन पुलिस चौकी पर एक बड़ा पेड़ गिर गया। इसके नीचे खड़ी कई बाइकें दबकर क्षतिग्रस्त हो गईं। कई अन्य जगहों पर पेड़ों की शाखाएं टूटकर सड़क से गुजर रहे वाहनों पर गिरीं। इससे वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए। गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। बारिश से मिली गर्मी से राहत धूल भरी आंधी के कुछ देर बाद तेज बारिश शुरू हो गई। इससे मौसम ठंडा हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। अचानक मौसम बदलने से सड़कों पर चल रहे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। धान और गन्ने की फसल को नुकसान की आशंका आंधी और बारिश से खेतों में तैयार खड़ी धान और गन्ने की फसल गिर गई। इससे किसानों को नुकसान होने की आशंका है। जिले के चांदपुर, किरतपुर, शेरकोट समेत कई नगरों और कस्बों में भी आंधी-बारिश का असर देखने को मिला। फसलों और अन्य संपत्तियों को हुए नुकसान का वास्तविक आकलन अभी सामने नहीं आया है। देखें दो फोटो…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)