सत्ता में आए तो पुरानी पेंशन बहाल करेंगे:सपा शिक्षक MLC बोले - भाजपा के पास न विजन है न मिशन, पेपर लीक का मुद्दा उठाया
फतेहपुर में शहर के शादीपुर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में रविवार दोपहर 3 बजे शिक्षक MLC डॉ. मान सिंह यादव ने प्रेसवार्ता की। उन्होंने 2027 के शिक्षक-स्नातक MLC चुनाव की तैयारियों और शिक्षकों से जुड़े मुद्दों पर बात की। भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने पुरानी पेंशन बहाली, शिक्षामित्रों को समान कार्य-समान वेतन और वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय देने का वादा दोहराया। प्रेसवार्ता की शुरुआत संपूर्ण क्रांति के प्रणेता जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। डॉ. मान सिंह यादव ने कहा कि जेपी जैसे प्रखर समाजवादी नेता ने कभी पद का लालच नहीं किया। उन्होंने जीवनभर जनहित के मुद्दों पर आंदोलन किया। भाजपा पर प्रत्याशी को लेकर साधा निशाना डॉ. यादव ने कहा कि 23 अक्टूबर को होने वाले स्नातक MLC चुनाव को लेकर बैठक हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के पास अपना प्रत्याशी नहीं था। इसलिए सपा के पूर्व प्रत्याशी को अपने दल में शामिल कर प्रत्याशी बना दिया। उनके मुताबिक, इससे भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। पुरानी पेंशन और शिक्षकों की सेवा सुरक्षा का मुद्दा डॉ. यादव ने कहा कि यह चुनाव मुद्दों पर लड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 28 तारीख को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरकार बनने पर पुरानी पेंशन बहाल करने की बात कही थी। इसके साथ ही वित्तविहीन शिक्षकों को सम्मानजनक मानदेय और सेवा सुरक्षा देने तथा 1 लाख 76 हजार शिक्षामित्रों को समान कार्य-समान वेतन देने का वादा किया गया है। पेपर लीक को लेकर भाजपा पर आरोप डॉ. यादव ने भाजपा सरकार पर भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक होने का आरोप लगाया। उन्होंने दरोगा भर्ती, VDO, असिस्टेंट और NEET जैसी परीक्षाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इससे युवाओं के भविष्य को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के पास अपने काम गिनाने के लिए कुछ नहीं है। सपा सरकार के काम गिनाए डॉ. यादव ने कहा कि सपा सरकार के दौरान वित्तविहीन शिक्षकों के लिए 200 करोड़ रुपये के मानदेय की व्यवस्था की गई थी। उन्होंने शिक्षकों की सेवानिवृत्ति आयु 60 से बढ़ाकर 62 वर्ष करने और हजारों जूनियर स्कूलों को सरकारी किए जाने का भी दावा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने धारा 18 और 21 खत्म कर शिक्षकों की सेवा शर्तों को खतरे में डाल दिया है। डॉ. यादव ने कहा कि सपा की सरकार बनने पर आउटसोर्सिंग और संविदा व्यवस्था खत्म कर सरकारी नौकरियां दी जाएंगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)