जौनपुर में सर्वपितृ नारायण भोज आयोजित:लायंस क्लब गोमती की पहल, जरूरतमंदों को खाना खिलाकर दिया संदेश
जौनपुर लायंस क्लब ‘गोमती’ की ओर से सेवा सप्ताह के अंतर्गत 10 अक्टूबर को ‘सर्वपितृ नारायण भोज’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पितृपक्ष में पूर्वजों की स्मृति में जरूरतमंदों को भोजन कराकर सेवा और मानवीय संवेदना का संदेश देना था। क्लब के सदस्यों ने कहा कि जरूरतमंदों को भोजन कराना दान के साथ मानवता के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन भी है। आयोजन में क्लब के अध्यक्ष सैयद हसनैन कमर, कोषाध्यक्ष ऋषिदेव और सचिव नवीन मिश्रा सहित अन्य सदस्यों की भूमिका रही। क्लब की ओर से सदस्यों और समाज के सेवाभावी लोगों से ऐसे सेवा कार्यों में सहयोग करने की अपील की गई, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाया जा सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)