आंगन का उत्सव कार्यक्रम आयोजित:शाहपुर में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का हुआ सम्मान, स्वस्थ बच्चों को बांटी पोषण पोटली
शाहपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत बाल विकास परियोजना विभाग की ओर से ब्लॉक सभागार में ‘आंगन का उत्सव’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक राजपाल सिंह बालियान, पूर्व विधायक उमेश मलिक, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गौरव त्यागी और पूर्व चेयरमैन शाहपुर परमेश सैनी ने किया। बाल विकास परियोजना अधिकारी राहुल कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के बढ़े मानदेय पर खुशी जताई गई। हाल में प्रदेश में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में वृद्धि की व्यवस्था लागू की गई है। पूर्व विधायक उमेश मलिक ने कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को बधाई दी, जबकि विधायक राजपाल सिंह बालियान ने उनकी भूमिका की सराहना की। कुपोषण से स्वस्थ हुए बच्चों को पोषण पोटली वितरित की गई। उत्कृष्ट कार्य के लिए 10 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों, 10 सहायिकाओं और 10 आशा कार्यकर्ताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। अंत में राहुल कुमार ने सभी का आभार जताया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)