आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस पर गोष्ठी:मेरठ में आपदाओं से बचाव के उपायों पर विद्यार्थियों को दी जानकारी
मेरठ में अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस के अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज में आपदा प्रबंधन पर गोष्ठी आयोजित की गई। मेरा युवा भारत और यूथ करियर डेवलपमेंट रिसर्च फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में आपदाओं के जोखिम कम करने और उनसे बचाव के उपायों पर चर्चा की गई। डिजास्टर मैनेजमेंट विशेषज्ञ दीपक कुमार ने सरल भाषा में आपदाओं से निपटने, बचाव के तरीकों और जागरूकता के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने आपातकालीन परिस्थितियों में सतर्कता बरतने और सही कदम उठाने की आवश्यकता बताई। कॉलेज के प्रधानाचार्य उपेंद्र सिंह, मेरा युवा भारत के नरेंद्र कुमार त्यागी और यूथ करियर डेवलपमेंट रिसर्च फाउंडेशन के सचिव बनी सिंह चौहान ने भी विचार रखे। नरेंद्र कुमार त्यागी ने सभी का आभार जताया। अंत में राष्ट्रगान और जलपान के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)