आपदा प्रबंधन पर जागरूकता कार्यक्रम:युवाओं को सिखाए गए बचाव के गुर, क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित

Oct 13, 2026 - 17:40
0
आपदा प्रबंधन पर जागरूकता कार्यक्रम:युवाओं को सिखाए गए बचाव के गुर, क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित
अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस (13 अक्टूबर) के अवसर पर बलिया के रकसा (रतसर) स्थित किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 'मेरा युवा भारत' और राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को आपदाओं के जोखिम को कम करने और उसके सही प्रबंधन के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अभय नाथ सिंह ने कहा कि आज के समय में युवाओं के लिए आपदा प्रबंधन का व्यावहारिक ज्ञान होना बेहद आवश्यक है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि वे किसी भी प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदा की परिस्थितियों के प्रति हमेशा सजग रहें। साथ ही, उन्होंने युवाओं को समाज के अन्य लोगों को भी इन बचाव उपायों के प्रति सचेत करने की जिम्मेदारी सौंपी। इस अवसर पर डॉ. संजय कुमार शुक्ल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने आपदाओं से अचानक उत्पन्न होने वाली चुनौतियों और उनके प्रभावी प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। जागरूकता कार्यक्रम को और अधिक रोचक बनाने के लिए इस दौरान छात्र-छात्राओं के बीच 'आपदा प्रबंधन' विषय पर एक क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी समझ का प्रदर्शन किया। इस पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. रमेश प्रसाद ने किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User