बार काउंसिल चुनाव में अनुग्रह पांडेय पहले स्थान पर:55 राउंड की मतगणना में 1763 वोटों की गिनती हुई, प्रशांत अटल दूसरे नंबर पर

Oct 13, 2026 - 17:40
0
बार काउंसिल चुनाव में अनुग्रह पांडेय पहले स्थान पर:55 राउंड की मतगणना में 1763 वोटों की गिनती हुई, प्रशांत अटल दूसरे नंबर पर
प्रयागराज बार काउंसिल चुनाव उतर प्रदेश की मतगणना में 13 अक्टूबर को 55वें एलिमिनेशन राउंड के बाद भी अनुग्रह पांडेय पहले स्थान पर बने हुए हैं। उन्हें अब तक कुल 6767 वोट मिले हैं। लखनऊ के प्रशांत सिंह अटल 6529 वोटों के साथ दूसरे और प्रयागराज के देवेंद्र मिश्रा नगरहा 5945 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। प्रयागराज के पंचू राम मौर्य 4932 वोट पाकर चौथे स्थान पर चल रहे हैं। मतगणना के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, अनुग्रह पांडेय को 12 अक्टूबर तक 6730 वोट मिले थे। 13 अक्टूबर की आंशिक मतगणना में उन्हें 37 वोट और मिले। इसी तरह प्रशांत सिंह अटल के वोट 6449 से बढ़कर 6529 हो गए। देवेंद्र मिश्रा नगरहा को 69 और पंचू राम मौर्य को 36 वोटों का इजाफा हुआ। प्रयागराज के अन्य उम्मीदवारों में शिव किशोर गौर 4888 वोटों के साथ पांचवें स्थान पर हैं। अजय यादव 4803 वोट पाकर छठे स्थान पर हैं। अमरेंद्र नाथ सिंह 3887 वोटों के साथ दसवें, इमरान माबूद खान 3658 वोटों के साथ 13वें और राकेश पाठक 3456 वोटों के साथ 18वें स्थान पर हैं। इमरान उल्लाह 3286 वोट पाकर 21वें स्थान पर हैं। इसके अलावा धीरज श्रीवास्तव को 2588, देवेश कुमार शुक्ला को 2573, अशोक कुमार त्रिपाठी को 2500 और अतुल कुमार द्विवेदी को 2214 वोट मिले हैं। ब्रज मोहन सिंह को 1810 और नीरज दुबे को 1701 वोट प्राप्त हुए हैं। 1763 वोटों की हुई गिनती 13 अक्टूबर को जारी आंकड़ों के अनुसार, इस चरण में कुल 1763 वोटों की गिनती हुई। इनमें 1528 वोट वैध और 235 वोट अवैध या खारिज श्रेणी में रहे। मतगणना के इस चरण में 1304 वोटों की पहली गणना और 459 वोटों की आंशिक गणना शामिल है। मतगणना में अनुग्रह पांडेय और प्रशांत सिंह अटल के बीच 238 वोटों का अंतर है। वहीं तीसरे स्थान पर चल रहे देवेंद्र मिश्रा नगरहा और चौथे स्थान के पंचू राम मौर्य के बीच 1013 वोटों का अंतर है। चुनाव के नतीजों को लेकर उम्मीदवारों और उनके समर्थकों की नजरें आगे की मतगणना पर टिकी हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User