पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव:भाई ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया, कार्रवाई की मांग
ललितपुर में नाराहट थाना क्षेत्र के डोंगरा खुर्द निवासी 23 वर्षीय प्रताप सहारिया का शव सोमवार शाम 6 बजे ससुराल के गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटका मिला। वह पत्नी को लेने जखौरा थाना क्षेत्र के पिपरा गांव गया था। मंगलवार शाम 4:30 बजे मृतक के बड़े भाई रामस्वरूप सहारिया ने ससुरालियों पर हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया। उन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग की है। पत्नी को लेने ससुराल गया था युवक प्रताप सहारिया पुत्र अज्जुद्दीन 11 अक्टूबर को पत्नी को लेने पिपरा गांव गया था। बताया गया कि पत्नी रक्षाबंधन के पर्व पर मायके गई थी और वापस ससुराल नहीं आ रही थी। प्रताप ने पत्नी से साथ चलने के लिए कहा, लेकिन उसने इनकार कर दिया। इसके बाद 12 अक्टूबर की शाम उसका शव गांव के बाहर पेड़ पर पत्नी की साड़ी से बने फंदे पर लटका मिला। भाई ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप मृतक के बड़े भाई रामस्वरूप सहारिया ने आरोप लगाया कि प्रताप की ससुराल में हत्या कर शव को फंदे पर लटकाया गया। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। प्रताप पांच बहनों और तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके एक बेटा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जखौरा थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि युवक का शव फंदे पर लटका मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। मामले की जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)