आराधना के यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर प्रतापगढ़ में जश्न:कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मनाई खुशी, इंदिरा गांधी चौक पर प्रतिमा पर माल्यार्पण
प्रतापगढ़ के रामपुर खास विधायक आराधना मिश्रा ‘मोना’ को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाए जाने के बाद शुक्रवार रात प्रतापगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। रात करीब 10 बजे बड़ी संख्या में कार्यकर्ता आतिशबाजी करते हुए नाचते-गाते इंदिरा गांधी चौक पहुंचे। कांग्रेस ने 2 अक्टूबर को आराधना मिश्रा ‘मोना’ को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण इंदिरा गांधी चौक पर चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी और कांग्रेस मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने कार्यकर्ताओं के साथ इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रमोद तिवारी और आराधना मिश्रा ‘मोना’ के समर्थन में नारे लगाए। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और नियुक्ति पर खुशी जताई। बोले- रामपुर खास के लिए उपलब्धि कांग्रेस मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने आराधना मिश्रा ‘मोना’ को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने को रामपुर खास के लिए एक और उपलब्धि बताया। उन्होंने पार्टी नेतृत्व का आभार जताया। चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी ने भी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। इस मौके पर संयुक्त अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष अनिल तिवारी ‘महेश’ समेत कांग्रेस के कई स्थानीय कार्यकर्ता और अधिवक्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)