लखनऊ में फ्रेंचाइजी के नाम पर 26.90 लाख रुपए ठगे:शो-रूम बंद होने पर रकम नहीं लौटाया; कंपनी निदेशक समेत 5 पर केस दर्ज

Oct 02, 2026 - 23:16
0
लखनऊ में फ्रेंचाइजी के नाम पर 26.90 लाख रुपए ठगे:शो-रूम बंद होने पर रकम नहीं लौटाया; कंपनी निदेशक समेत 5 पर केस दर्ज
लखनऊ के अंबेडकर नगर के रहने वाले अजीत यादव ने टास्कर ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड पर फ्रेंचाइजी के नाम पर 26.90 लाख रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर सरोजनीनगर पुलिस ने कंपनी निदेशक विकास पाल, प्रबंध निदेशक प्रसून पाल, उपाध्यक्ष उत्कर्ष कश्यप, व्यापार विकास अधिकारी गौरव श्रीवास्तव समेत अन्य अधिकारियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अजीत के मुताबिक, कंपनी अधिकारियों ने फर्जी दस्तावेज दिखाकर उन्हें फ्रेंचाइजी के लिए राजी किया। 26 मार्च 2024 को हुए समझौते के तहत उन्होंने कंपनी को 26.90 लाख रुपए दिए। 17 जून 2024 को शो-रूम शुरू हुआ लेकिन दवाओं की आपूर्ति और डॉक्टर की अनुपलब्धता जैसी दिक्कतें आने लगीं। कंपनी ने शो-रूम बंद करने को कहा और 14 लाख रुपए वापस करने का वादा किया, लेकिन सिर्फ 6 लाख रुपए लौटाए। बकाया रकम न मिलने और पुलिस से कार्रवाई न होने पर अजीत ने न्यायालय का सहारा लिया। फिलहाल न्यायालय के आदेश पर अब सरोजनीनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User