आराधना को यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने पर सोनभद्र जश्न:कार्यकर्ताओं ने स्वर्ण जयंती चौक पर आतिशबाजी की

Oct 03, 2026 - 19:17
0
आराधना को यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने पर सोनभद्र जश्न:कार्यकर्ताओं ने स्वर्ण जयंती चौक पर आतिशबाजी की
सोनभद्र के आराधना मिश्रा ‘मोना’ को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया प्रदेश अध्यक्ष और इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर सोनभद्र में शनिवार शाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। नगर के स्वर्ण जयंती चौक पर शाम करीब 5:30 बजे कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आराधना मिश्रा ‘मोना’, इमरान मसूद, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी के समर्थन में नारे लगाए। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की बात कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य आशुतोष कुमार दुबे ‘आशु’ ने कहा कि आराधना मिश्रा ‘मोना’ लंबे समय से कांग्रेस संगठन और विधानमंडल की राजनीति में सक्रिय हैं। उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने से कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उन्होंने नई टीम के अन्य पदाधिकारियों को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि संगठन में बदलाव के बाद कार्यकर्ता नई जिम्मेदारियों के अनुरूप पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नौजवानों, किसानों, व्यापारियों, मजदूरों, दलितों, आदिवासियों, महिलाओं और बेरोजगारों से जुड़े मुद्दे उठाती रही है। आगे संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर जोर रहेगा। नई जिम्मेदारी मिलने पर अन्य नेताओं को भी बधाई कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद और देवेंद्र निषाद तथा कांग्रेस विधायक दल के नेता चौधरी वीरेंद्र सिंह को भी नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। ये नियुक्तियां भी 2 अक्टूबर को कांग्रेस के यूपी संगठन में किए गए बदलाव का हिस्सा हैं। कार्यक्रम में पूर्व उपाध्यक्ष एचपी सिंह यादव, पूर्व महासचिव दीपू पांडेय, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सूरज वर्मा, जिला महासचिव दयाराम प्रजापति, राष्ट्रीय संगठन के जिला अध्यक्ष अंशु गुप्ता, अनुसूचित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राव, शहर अध्यक्ष सुशील राव, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष राहुल जैन, देवांश केसरी, रोहित भारती, इंजीनियर सुधाकर भारती, मिथिलेश शर्मा, पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव अनिल बीयार, देवेंद्र सिंह समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User