ललितपुर में 139 देहदान और 98 अंगदान संकल्प जुटाए गए:शान्ति साहू की दूसरी पुण्यतिथि पर कार्यक्रम में दिया गया संदेश
ललितपुर में बुधवार को दोपहर 12 बजे से शान्ति साहू की दूसरी पुण्यतिथि और शान्ति देहदान चैरिटेबल ट्रस्ट का स्थापना दिवस मनाया गया। यह कार्यक्रम दोपहर को मेडिकल कॉलेज भवन के एलटी-5 में ट्रस्ट व स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय ने आयोजित किया। कार्यक्रम में देहदान, अंगदान और रक्तदान से मानव जीवन बचाने का संदेश दिया गया। ट्रस्ट संस्थापक खुशाल चन्द्र साहू ने कहा कि शान्ति साहू का देहदान-अंगदान मानव सेवा की मिसाल है, जिसे जन-जागरूकता से आगे बढ़ाना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। देहदान-अंगदान की शपथ दिलाई ट्रस्ट ने बताया कि अब तक 139 देहदान और 98 अंगदान संकल्प पत्र जुटाए गए हैं। 400 यूनिट से ज्यादा रक्त भी इकट्ठा हुआ। जरूरतमंद मरीजों को रक्त सहायता, नेत्र उपचार और स्वास्थ्य परीक्षण जैसी गतिविधियां भी चलाई गईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. पवन सूद ने की, जिन्होंने देहदान-अंगदान की शपथ दिलाई। इस मौके पर ट्रस्ट अध्यक्ष ला. महेंद्र प्रताप सिंह बुंदेला सहित कई चिकित्सक व ट्रस्ट पदाधिकारी मौजूद रहे। संचालन ब्रजमोहन संज्ञा ने किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)