बुलंदशहर में भाजपा नेता शिवा विजय का बगावती ऐलान:बोले- डंके की चोट पर लड़ूंगा चुनाव, टिकट बंटवारे से पहले पार्टी में हलचल

Oct 08, 2026 - 15:12
0
बुलंदशहर में भाजपा नेता शिवा विजय का बगावती ऐलान:बोले- डंके की चोट पर लड़ूंगा चुनाव, टिकट बंटवारे से पहले पार्टी में हलचल
अनूपशहर विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के भीतर सियासी हलचल अचानक तेज हो गई है। आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी द्वारा अभी टिकटों का आधिकारिक ऐलान भी नहीं किया गया है, लेकिन इससे पहले ही दावेदारों के बागी तेवर सामने आने लगे हैं। भाजपा नेता शिवा विजय ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान मंच से घोषणा करते हुए कहा कि वे हर हाल में विधानसभा चुनाव लड़ेंगे और वह भी डंके की चोट पर। गुरुवार को ​एक जनसभा को संबोधित करते हुए शिवा विजय ने जनता से सीधा समर्थन मांगा। उन्होंने मंच से कहा, मुझे बस जनता के साथ और आशीर्वाद की ज़रूरत है। मैं चुनाव मैदान में उतरने के लिए पूरी तरह तैयार हूँ और पीछे हटने का सवाल ही नहीं उठता।" भाजपा नेता के इस खुले ऐलान के बाद स्थानीय राजनीति का पारा चढ़ गया है और पार्टी आलाकमान के बीच भी सुगबुगाहट तेज़ हो गई है। ​वर्तमान में अनूपशहर विधानसभा सीट पर भाजपा के ही संजय शर्मा विधायक हैं। ऐसे में अपनी ही पार्टी के वर्तमान विधायक की सीट पर शिवा विजय के इस बगावती ऐलान को सीधा शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है। राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि टिकट बंटवारे से पहले इस तरह के सुर सामने आने से स्थानीय स्तर पर पार्टी के भीतर गुटबाजी और कलह खुलकर सामने आ गई है। शिवा विजय के इस कड़े रुख से जहाँ विपक्षी खेमे में हलचल मची है, वहीं भाजपा संगठन के लिए भी स्थिति असहज हो गई है। अब देखना यह होगा कि अनूपशहर का यह सियासी समीकरण किस दिशा में मुड़ता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User