आर्ट आफ लिविंग का नवरात्रि उत्सव 18 को:संगीत नाटक अकादमी में लक्ष्मी पूजा, महा दुर्गा होम और भजन संध्या होगी
आर्ट आफ लिविंग, लखनऊ चैप्टर द्वारा नवरात्रि उत्सव, भजन संध्या एवं एकाग्रता इंटरनेशनल द्वारा संगीतमय डांडिया का भव्य आयोजन किया जा रहा है। 18 अक्टूबर को गोमती नगर स्थित संगीत नाटक अकादमी, फन रिपब्लिक के सामने अपराह्न 3.30 से 7.00 बजे तक दिव्य लक्ष्मी पूजा, महा दुर्गा होम एवं भजन संध्या का आयोजन होगा। आर्ट ऑफ लिविंग के स्टेट मीडिया कोआर्डिनेटर शिव कुमार और नीरु शर्मा ने बताया कि इसे वैदिक धर्म संस्थान बंगलौर के वेद पंडितों वैदिक रीति से सम्पन्न कराएंगे। इसके बाद प्रसाद का वितरण होगा। इसके बाद एकाग्रता इंटरनेशनल के तत्वावधान में सायं 7 बजे से बालीवुड की गायिका कंचन किरण मिश्रा के मधुर गीतों पर संगीतमय डांडिया का आयोजन होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)