आर्ट ऑफ लिविंग के ध्यान मंदिर को ICI अवार्ड:उत्कृष्ट कंक्रीट संरचना के लिए सम्मानित
बेंगलुरु स्थित आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर के प्रतिष्ठित 'ध्यान मंदिर' को उत्कृष्ट कंक्रीट संरचना के लिए 'इंडियन कंक्रीट इंस्टीट्यूट (ICI) अवार्ड-2026' से सम्मानित किया गया है। लगभग 1.06 लाख वर्ग फीट में फैला और 196 फीट के कॉलम-फ्री स्पैन वाला यह विशाल ध्यान मंदिर आधुनिक इंजीनियरिंग और आध्यात्मिक वास्तुकला का एक अनूठा उदाहरण है। आर्ट ऑफ लिविंग के एबीसी (ABC) कोऑर्डिनेटर (पश्चिम यूपी) पुलकित त्यागी ने इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह पूरे आर्ट ऑफ लिविंग परिवार के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि यह भव्य संरचना केवल एक इमारत नहीं, बल्कि शांति, ध्यान और सामूहिक साधना का एक वैश्विक केंद्र है। उन्होंने बताया कि इस सम्मान से मेरठ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साधकों में भी खासा उत्साह है। यह उपलब्धि मेरठ में ध्यान, योग और साधना को जन-जन तक पहुंचाने के उनके निरंतर प्रयासों को एक नई प्रेरणा देगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)