इकाना में आज भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच:50 हजार दर्शक जुटेंगे, बारिश और जलभराव से मैच पर असर की आशंका

Oct 06, 2026 - 10:17
0
इकाना में आज भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच:50 हजार दर्शक जुटेंगे, बारिश और जलभराव से मैच पर असर की आशंका
लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आज शाम 7 बजे भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला T20 इंटरनेशनल मैच खेला जाएगा। मैच के लिए स्टेडियम पूरी तरह तैयार है। सभी टिकट बिक चुके हैं। स्टेडियम की क्षमता 50 हजार दर्शकों की है। मैच सेंटर पिच यानी पिच नंबर 5 पर होगा। यह लाल और काली मिट्टी से बनी मिक्स विकेट है। पिच पर सामान्य उछाल रहने की उम्मीद है। इससे बल्लेबाजों को मदद मिल सकती है। IPL 2026 की तरह इस मैच में भी बड़ा स्कोर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने तेज हवा के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। बारिश होने पर मैच कुछ देर के लिए रुक सकता है। गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से दर्शकों को स्टेडियम पहुंचने में परेशानी हो सकती है। इकाना के पास शहीद पथ अंडरपास तक नाले का पानी भर गया है। इससे आसपास के रास्तों पर आवाजाही प्रभावित हो रही है। टॉप ऑर्डर में इशान किशन और हेटमायर पर रहेंगी नजरें भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज इशान किशन पर सभी की निगाहें होंगी। इस साल T20I में वह भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे हैं, जिन्होंने 29 पारियों में 169.47 के स्ट्राइक रेट से 1005 रन बनाए हैं। इकाना स्टेडियम में भी उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है, जहां 9 T20 पारियों में उन्होंने 66.57 की औसत से तीन अर्धशतक और एक शतक जड़ा है। दूसरी तरफ वेस्टइंडीज के शिमरॉन हेटमायर CPL 2026 के अपने बेहतरीन फॉर्म (12 पारियों में 367 रन, 197.31 स्ट्राइक रेट) को इस सीरीज में बरकरार रखना चाहेंगे। संभावित प्लेइंग इलेवन जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में भारतीय तेज गेंदबाजी की अगुवाई अर्शदीप सिंह करेंगे, जबकि स्पिन विभाग में कुलदीप यादव को मौका मिल सकता है। लखनऊ IPL में मयंक यादव और प्रिंस यादव का होम ग्राउंड है, जिससे उन्हें भी मौका मिलने की संभावना है। एशियन गेम्स में अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने ओपनिंग की थी, लेकिन पहले T20I में भारतीय टीम अपने नियमित बल्लेबाजी क्रम के साथ मैदान पर उतर सकती है। वेस्टइंडीज की ओर से ज्वेल एंड्रयू के चोटिल होने के कारण आमिर जंगू को बैकअप के रूप में शामिल किया गया है। भारत (संभावित प्लेइंग 11) 1 अभिषेक शर्मा, 2 संजू सैमसन, 3 इशान किशन (विकेटकीपर), 4 श्रेयस अय्यर (कप्तान), 5 तिलक वर्मा, 6 शिवम दुबे, 7 नीतीश कुमार रेड्डी, 8 अक्षर पटेल, 9 कुलदीप यादव, 10 मयंक यादव/प्रिंस यादव, 11 अर्शदीप सिंह। वेस्टइंडीज (संभावित प्लेइंग 11 ) 1 शे होप (कप्तान और विकेटकीपर), 2 कामिल पूरन, 3 शिमरॉन हेटमायर, 4 रोवमन पॉवेल, 5 शरफेन रदरफोर्ड, 6 रोमारियो शेफर्ड, 7 शमार स्प्रिंगर, 8 अकील हुसैन, 9 गुडाकेश मोती, 10 शमार जोसेफ, 11 मैथ्यू फोर्ड। मुख्य आंकड़े और रिकॉर्ड्स टिकट का रेट जानिए…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User