बीएल के बाद खत्म हुई बदायूं की दिल्ली तक पैरवी:सपा सांसद आदित्य यादव ही विकल्प, ब्रज क्षेत्र में BJP बरेली के चेहरों को बढ़ा रही

Oct 06, 2026 - 10:17
0
बीएल के बाद खत्म हुई बदायूं की दिल्ली तक पैरवी:सपा सांसद आदित्य यादव ही विकल्प, ब्रज क्षेत्र में BJP बरेली के चेहरों को बढ़ा रही
बदायूं की भाजपा राजनीति में बड़े चेहरों के बदलते कद के बीच बरेली का प्रतिनिधित्व लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। पहले बदायूं के दुर्विजय सिंह शाक्य को ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष पद से हटाकर प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया और उनकी जगह बरेली के पूरनलाल लोधी को ब्रज क्षेत्र की कमान मिली। अब राज्यसभा की नई सूची में बदायूं के बीएल वर्मा की जगह बरेली के दो चेहरों धर्मपाल सिंह और श्रुति गंगवार को मौका मिला है। संगठन से लेकर संसद तक हुए इन बदलावों में बरेली की मौजूदगी बढ़ी है। ब्रज क्षेत्र की कमान भी बरेली के पास है और अब राज्यसभा में भी बरेली के दो चेहरे पहुंच रहे हैं। इसके उलट बदायूं के दो बड़े भाजपा चेहरों की पुरानी जिम्मेदारियां खत्म हुई हैं। बीएल वर्मा के लिए राज्यसभा टिकट कटना इसलिए भी अहम है क्योंकि वह केंद्र में मंत्री रहते बदायूं के लिए दिल्ली तक एक स्थापित राजनीतिक संपर्क रहे। इस बार भाजपा की आठ उम्मीदवारों की सूची में उन्हें जगह नहीं मिली। बीएल वर्मा के कार्यकाल के दौरान बदायूं को दिल्ली और लखनऊ की सीधी ट्रेन जैसी सुविधाएं मिलीं। जबकि अब वर्मा के राजनीतिक भविष्य पर भी नजर रहेगी। 2024 में बदायूं लोकसभा सीट भाजपा के हाथ से निकलने के बाद भी उन्हें केंद्र में मंत्री बनाया गया था। अब राज्यसभा में वापसी नहीं होने के बाद भाजपा उन्हें संगठन में कोई बड़ी जिम्मेदारी देती है या किसी दूसरे रास्ते से सक्रिय रखती है, यह आने वाले दिनों में साफ होगा। बदायूं के लिहाज से इस बदलाव को इसलिए भी देखा जा रहा है कि पहले दुर्विजय सिंह शाक्य ब्रज क्षेत्र की कमान संभाल रहे थे और अब वह जिम्मेदारी भी बरेली के पास है। दूसरी तरफ बीएल वर्मा के राज्यसभा से बाहर होने के बाद संसद में भी बरेली के दो चेहरे बढ़ रहे हैं। ऐसे में बदायूं की भाजपा राजनीति में अगला बड़ा चेहरा कौन होगा और दिल्ली तक जिले की मजबूत पैरवी कौन करेगा, यह सवाल अब पहले से ज्यादा अहम हो गया है। अब आदित्य पर आई जिम्मेदारी बीएल वर्मा के राज्यसभा से बाहर होने के बाद बदायूं की दिल्ली में राजनीतिक पैरवी के लिए लोकसभा में सपा सांसद आदित्य यादव प्रमुख चेहरा हैं। ऐसे में केंद्र से जुड़े जिले के मुद्दे संसद और दिल्ली तक उठाने की जिम्मेदारी अब उनकी भूमिका से भी जुड़ गई है। बदायूं में घटे बड़े चेहरे बीएल वर्मा के बाद बदायूं भाजपा के पास केंद्र तक सीधी पहुंच रखने वाला बड़ा स्थानीय चेहरा कौन होगा, यह सवाल है। दुर्विजय सिंह शाक्य के ब्रज अध्यक्ष पद से हटने के बाद यह सवाल और बड़ा हो गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User