आर्ट ऑफ लिविंग में नवरात्रि महोत्सव:बरेली के साधकों ने साझा किए, मौन साधना ध्यान के अनुभव

Oct 20, 2026 - 14:27
0
आर्ट ऑफ लिविंग में नवरात्रि महोत्सव:बरेली के साधकों ने साझा किए, मौन साधना ध्यान के अनुभव
बेंगलुरु स्थित आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर में गुरुदेव श्रीश्री रविशंकर की उपस्थिति में नवरात्रि महोत्सव मनाया गया। इसमें बरेली से पहुंचे साधकों ने भी भाग लिया। साधकों ने बताया कि गुरुदेव के सान्निध्य में ध्यान, मौन साधना और वैदिक मंत्रोच्चार से उन्हें आध्यात्मिक शांति का अनुभव हुआ। महोत्सव में शतचंडी होम सहित विभिन्न वैदिक अनुष्ठान हुए। आयोजकों के अनुसार, इसमें 67 से अधिक देशों के श्रद्धालु शामिल हुए और नौ दिनों में लगभग सात लाख लोगों को भोजन परोसा गया। मूल सोमनाथ शिवलिंग के 176 पवित्र अवशेषों के दर्शन भी महोत्सव के प्रमुख आकर्षण रहे। बरेली के साधकों ने यात्रा को आध्यात्मिक आनंद और सेवा का अनुभव बताया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User