प्रयागराज में मेघनाथ के पुतला दहन का VIDEO:पजावा रामलीला में लक्ष्मण ने किया वध, बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश

Oct 20, 2026 - 14:27
0
प्रयागराज में मेघनाथ के पुतला दहन का VIDEO:पजावा रामलीला में लक्ष्मण ने किया वध, बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश
प्रयागराज में नवमी के अवसर पर ऐतिहासिक श्री महंत बाबा हाथीराम पजावा रामलीला कमेटी की ओर से मेघनाद वध की लीला का मंचन किया गया। रामलीला के दौरान भगवान श्रीराम की सेना और रावण की सेना के बीच भीषण युद्ध का दृश्य दिखाया गया। प्रसंग के अनुसार, लक्ष्मण ने मेघनाद का वध किया। इसके बाद उसके पुतले का दहन किया गया। श्री महंत बाबा हाथीराम पजावा रामलीला प्रयागराज की प्राचीन धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं में शामिल है। इसका इतिहास करीब 200 साल पुराना माना जाता है। कमेटी की ओर से हर साल दशहरा महोत्सव के दौरान रामलीला मंचन, रामदल समेत विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। ऊपर फोटो पर क्लिक करके वीडियो देखिए…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User