जौनपुर में हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा:श्रीराम कथा की कलश यात्रा में उमड़ी भीड़, भक्तों पर बरसाए गए फूल

Oct 20, 2026 - 14:27
0
जौनपुर में हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा:श्रीराम कथा की कलश यात्रा में उमड़ी भीड़, भक्तों पर बरसाए गए फूल
भाजपा नेता और समाजसेवी ज्ञानप्रकाश सिंह की ओर से बीआरपी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित होने वाली श्रीराम कथा की भव्य कलश यात्रा सोमवार को हनुमान घाट से निकाली गई। यात्रा ओलंदगंज, रूहट्टा, पॉलिटेक्निक चौराहा और वाजिदपुर तिराहा होते हुए बीआरपी इंटर कॉलेज मैदान पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान श्रद्धालुओं पर हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। 21 से 29 अक्टूबर तक प्रतिदिन दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक आचार्य श्री शांतनु महाराज के मुखारविंद से श्रीराम कथा सुनाई जाएगी। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। कथा के दौरान भक्तों को भगवान श्रीराम के जीवन और आदर्शों से जुड़ी प्रसंगों को सुनने का अवसर मिलेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User