आर्ट ऑफ लिविंग में नवरात्रि महोत्सव:मेरठ के साधकों ने साझा किए, मौन साधना ध्यान के दिव्य अनुभव

Oct 20, 2026 - 14:10
0
आर्ट ऑफ लिविंग में नवरात्रि महोत्सव:मेरठ के साधकों ने साझा किए, मौन साधना ध्यान के दिव्य अनुभव
बेंगलुरु स्थित आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर में गुरुदेव श्रीश्री रविशंकर की उपस्थिति में नवरात्रि महोत्सव श्रद्धा, प्रेम और सेवा के संगम के रूप में मनाया गया। इस आयोजन में मेरठ से पहुंचे साधकों ने भाग लिया। साधकों ने अनुभव साझा करते हुए बताया कि गुरुदेव के सान्निध्य में ध्यान, मौन साधना और वैदिक मंत्रोच्चार से उन्हें गहरी शांति, सकारात्मक ऊर्जा और आत्मिक आनंद की अनुभूति हुई। शतचंडी होम सहित विभिन्न वैदिक अनुष्ठानों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। महोत्सव में 67 से अधिक देशों के श्रद्धालु शामिल हुए। 9 दिनों में लगभग 7 लाख लोगों को भोजन परोसा गया। मूल सोमनाथ शिवलिंग के 176 पवित्र अवशेषों के दर्शन भी विशेष आकर्षण रहे। मेरठ के साधकों ने इस यात्रा को प्रेम, सेवा, आध्यात्मिक आनंद और गुरुदेव की कृपा से परिपूर्ण अविस्मरणीय अनुभव बताया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User