बेंगलुरु में नौ दिनों में सात लाख लोगों को भोजन:श्रीश्री रविशंकर के सान्निध्य में साधकों ने किया आध्यात्मिक अनुभव
बेंगलुरु स्थित आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर में गुरुदेव श्रीश्री रविशंकर की उपस्थिति में नवरात्रि महोत्सव श्रद्धा और सेवा भाव के साथ मनाया गया। इसमें मुरादाबाद के साधकों सहित 67 से अधिक देशों के श्रद्धालुओं ने भाग लिया। साधकों ने गुरुदेव के सान्निध्य में ध्यान, मौन साधना और वैदिक मंत्रोच्चार के जरिए आध्यात्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव किया। शतचंडी होम सहित विभिन्न वैदिक अनुष्ठानों से परिसर भक्तिमय हो उठा। महोत्सव के नौ दिनों में करीब सात लाख लोगों को भोजन परोसा गया। आयोजन का विशेष आकर्षण मूल सोमनाथ शिवलिंग के 176 पवित्र अवशेषों के दर्शन रहे। मुरादाबाद के साधकों ने इस यात्रा को प्रेम, सेवा और आध्यात्मिक आनंद से भरपूर अविस्मरणीय अनुभव बताया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)