बुलंदशहर प्रशासन दशहरा-रामलीला की तैयारियों में जुटा:शाम 6 बजे होगा रावण दहन, डीएम-एसएसपी ने सुरक्षा और सुविधाओं के दिए निर्देश

Oct 20, 2026 - 14:10
0
बुलंदशहर प्रशासन दशहरा-रामलीला की तैयारियों में जुटा:शाम 6 बजे होगा रावण दहन, डीएम-एसएसपी ने सुरक्षा और सुविधाओं के दिए निर्देश
बुलंदशहर में आगामी दशहरा पर्व और रामलीला मंचन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी कुमार हर्ष और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दिनेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से बुलंदशहर में रामलीला मंचन स्थल और रावण दहन स्थल का औचक निरीक्षण किया। मंगलवार शाम 6 बजे बुलंदशहर में रावण दहन किया जाएगा। इस दौरान अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर की गई तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ​निरीक्षण के दौरान डीएम और एसएसपी ने रामलीला समिति के पदाधिकारियों से विस्तार से चर्चा की और मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि रामलीला और दशहरा मेला देखने आने वाली भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुख्ता बैरिकेडिंग की जाए। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाने के वास्ते प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं ताकि हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा सके। ​भीड़भाड़ वाले इस आयोजन में सुरक्षा और सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों ने पेयजल आपूर्ति, साफ-सफाई और फायर सेफ्टी के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। रावण दहन के वक्त किसी भी संभावित अप्रिय स्थिति से निपटने और भीड़ प्रबंधन के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती के आदेश दिए गए हैं। अधिकारियों ने आयोजन स्थल के ले-आउट का भी अवलोकन किया और निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने को कहा। ​मेले में आने वाले लोगों के मनोरंजन के लिए लगने वाले झूलों की सुरक्षा को लेकर भी कड़े निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने कहा है कि सभी झूलों के तकनीकी और सुरक्षा मानकों की गहराई से जांच की जाए। इसके अलावा, मेले में बिकने वाली खाद्य सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए फूड सेफ्टी विभाग को सैंपलिंग और जांच करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि मिलावटी या अस्वस्थकर खाद्य पदार्थों की बिक्री न हो सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User