आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने की खुदकुशी की कोशिश:बर्रा मे12 दिन बाद इलाज के दौरान मौत, एक्सीडेंट के बाद काम छूटा था।

Sep 30, 2026 - 13:40
0
आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने की खुदकुशी की कोशिश:बर्रा मे12 दिन बाद इलाज के दौरान मौत, एक्सीडेंट के बाद काम छूटा था।
कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र के गुंजन बिहार में आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने करीब 12 दिन पहले फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया। परिजनों की नजर पड़ने पर उसे तत्काल फंदे से उतारकर निजी अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। यहां करीब 12 दिनों तक उसका उपचार चला, लेकिन बुधवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची बर्रा पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लखनऊ में वायरिंग का काम करने गया था, लौटते समय हुआ था एक्सीडेंट गुंजन बिहार निवासी रामशंकर वर्मा हलवाई का काम करते हैं। परिवार में पत्नी आशा वर्मा, बड़ा बेटा संजय वर्मा (35) और छोटा बेटा मनोज है। संजय की पत्नी दिव्या, बेटा विवेक और बेटी नंदनी हैं। परिजनों के मुताबिक करीब दो साल पहले संजय को लखनऊ में इलेक्ट्रॉनिक वायरिंग का काम मिला था। काम पूरा करने के बाद वापस लौटते समय लखनऊ में ही उसका एक्सीडेंट हो गया था। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। लंबे समय तक इलाज और काम न कर पाने के कारण परिवार की आर्थिक स्थिति बिगड़ती चली गई। इलाज का खर्च और आमदनी बंद होने से परिवार पर आर्थिक संकट बढ़ता गया। आर्थिक परेशानी के बीच शराब का सेवन भी बढ़ गया परिजनों ने बताया कि हादसे के बाद संजय काफी समय तक घर पर ही रहा। आर्थिक परेशानी लगातार बढ़ने के कारण वह मानसिक रूप से भी परेशान रहने लगा था। इस दौरान उसने शराब का सेवन भी अधिक शुरू कर दिया था। परिवार की बिगड़ती आर्थिक स्थिति को लेकर वह चिंतित रहता था। खटपट की आवाज सुनकर पहुंचे परिजन, फंदे पर लटका मिला परिजनों के अनुसार बीते 18 सितंबर की देर रात संजय की पत्नी और बच्चे दूसरे कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान संजय ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। कुछ देर बाद कमरे से खटपट की आवाज सुनकर परिजन वहां पहुंचे तो संजय को फंदे पर लटका देखकर उनके होश उड़ गए। परिजनों ने आनन-फानन उसे फंदे से नीचे उतारा और उपचार के लिए पास के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद उसे हैलट में भर्ती कराया गया, जहां करीब 12 दिनों तक उसका उपचार चला। पति की मौत से पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल बुधवार सुबह उपचार के दौरान संजय ने दम तोड़ दिया। पति की मौत की खबर मिलते ही पत्नी दिव्या और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिवार में भी मातम छा गया। सूचना मिलने पर बर्रा पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस बोली- आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी बर्रा थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों के मुताबिक संजय की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी और वह शराब का भी सेवन करता था। करीब 12 दिन पहले उसने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। हैलट में उपचार के दौरान बुधवार को उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User