आशा कार्यकर्ता मांगों को लेकर तीसरे दिन भी धरने पर:अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी, राज्य कर्मचारी दर्जे की मांग
बागपत जिला अस्पताल में आशा और आशा संगिनी कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। वे अपनी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रही हैं। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन अनिश्चितकालीन हो जाएगा। कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे लंबे समय से स्वास्थ्य विभाग में सेवाएं दे रही हैं। गांव-गांव जाकर स्वास्थ्य योजनाओं को लोगों तक पहुंचाती हैं। इसके बावजूद उन्हें सही मानदेय और सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। उनकी मुख्य मांगों में राज्य कर्मचारी का दर्जा देना शामिल है। आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय 18 हजार और आशा संगिनी का 26 हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग है। इसके अलावा, आशा संगिनी को इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी, सभी को 10 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा और परिवारों के आयुष्मान कार्ड बनवाने की मांग भी की गई है। उन्होंने 5जी मोबाइल फोन देने की भी मांग उठाई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)