गोरखपुर में मुलायम सिंह यादव को दी गई श्रद्धांजलि:निवर्तमान जिलाध्यक्ष बोले- ‘सत्ता नहीं, जनसेवा थी नेताजी की प्राथमिकता

Oct 10, 2026 - 19:00
0
गोरखपुर में मुलायम सिंह यादव को दी गई श्रद्धांजलि:निवर्तमान जिलाध्यक्ष बोले- ‘सत्ता नहीं, जनसेवा थी नेताजी की प्राथमिकता
गोरखपुर में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पार्टी कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। निवर्तमान जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुलायम सिंह यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके व्यक्तित्व, कृतित्व और समाजवादी आंदोलन में उनके योगदान को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने अपना पूरा जीवन गरीबों, किसानों, पिछड़ों और वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई में समर्पित कर दिया। सामाजिक न्याय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता आज भी समाजवादी आंदोलन की आधारशिला है। राजनीति को सेवा का माध्यम मानते थे नेताजी निवर्तमान जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने हमेशा गरीबों, किसानों और वंचित वर्गों के हितों को प्राथमिकता दी। उन्होंने जीवनभर समाज के कमजोर वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। सामाजिक न्याय के लिए उनके प्रयास और समाजवादी विचारधारा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके विचार आज भी समाजवादी आंदोलन को दिशा देने का काम कर रहे हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. मोहसिन खान और अवधेश यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव राजनीति को सत्ता हासिल करने का माध्यम नहीं, बल्कि जनता की सेवा का जरिया मानते थे। उन्होंने हमेशा समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और अधिकार पहुंचाने का प्रयास किया। वे जनता की वास्तविक समस्याओं को समझते थे और उनके समाधान के लिए प्रयासरत रहते थे। उनकी कार्यशैली ने उत्तर प्रदेश की राजनीति को नई दिशा दी। संगठन को मजबूत करने में निभाई अहम भूमिका पूर्व जिलाध्यक्ष प्रहलाद यादव और नगीना प्रसाद साहनी ने कहा कि मुलायम सिंह यादव की दूरदर्शिता और संगठन को मजबूत करने की क्षमता अद्वितीय थी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को हमेशा प्रोत्साहित किया और समाजवादी मूल्यों को व्यवहार में उतारने पर जोर दिया। उनके नेतृत्व में समाजवादी विचारधारा को व्यापक पहचान मिली। वे कार्यकर्ताओं के साथ संवाद बनाए रखने और उन्हें संगठन के प्रति जिम्मेदार बनाने में विश्वास रखते थे। वक्ताओं ने कहा कि मुलायम सिंह यादव के निधन से भारतीय राजनीति में जो शून्य पैदा हुआ है, उसकी भरपाई करना मुश्किल है। उनके संघर्ष, सादगी, राजनीतिक अनुभव और जनसरोकारों से जुड़े रहने की शैली को हमेशा याद किया जाएगा। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों, सिद्धांतों और अनुशासन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन निवर्तमान महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी और निवर्तमान जिला महासचिव रामनाथ यादव ने किया। श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User